Tuesday, November 28, 2023
HomeLocal Newsरामेश्वर डूडी को सुबह 9 बजे ब्रेन हेमरेज, SMS अस्पताल में लाया...

रामेश्वर डूडी को सुबह 9 बजे ब्रेन हेमरेज, SMS अस्पताल में लाया गया, तबीयत नासाज

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) को ब्रेन हेमरेज आ गया है। अचानक रविवार सुबह चक्कर आकर गिरने पर उन्हें मानसरोवर स्थित मंगलम मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया है।

खबरे और भी है ~

इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी डूडी को देखने मानसरोवर के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से भी उनकी सेहत की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज हुआ है। मुख्यमंत्री ने डूडी की सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबीयत नासाज है।

रामेश्वर डूडी तबीयत नासाज सुबह 9 बजे वह घर पर अचेत होकर गिर गए थे

डूडी के परिजनों ने बताया- आज सुबह 9 बजे वह घर पर अचेत होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में लाया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स की टीम को को यहां बुलाया गया। फिलहाल डूडी वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।

रामेश्वर डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए

रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) वर्तमान में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। नोखा के बिरमसर गांव में डूडी का पैतृक आवास है। डूडी के बीमार होने की सूचना मिलने पर डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए है। वहीं, नोखा में डूडी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए समर्थक प्रार्थना कर रहे। रामेश्वर डूडी नोखा से विधायक, प्रधान भी रह चुके हैं।

 

Mahendra
Mahendra
Mahendra is Indian journalist. currently the editor-in-chief of the Jat Gazette newspaper.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular