EV News: Punch का खेल बिगाड़ने आ रही Curvv, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 500km …

TATA Curvv EV: बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पूरी तरीके से टाटा मोटर्स का ही दबदबा है. इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि भारत में आने वाली कुल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में से 70% से अधिक हिस्सेदारी टाटा मोटर्स कंपनी की है.

EV News: Punch का खेल बिगाड़ने आ रही Curvv, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 500km …

EV News: Punch का खेल बिगाड़ने आ रही Curvv, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 500km ...
EV News: Punch का खेल बिगाड़ने आ रही Curvv, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 500km …

ऐसे में टाटा मोटर्स अपने इस वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए आने वाले महीना में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बारे में तैयारी कर रहा है आने वाली कर टाटा कर्व (TATA Curvv EV) होने वाली है और इसके बाद टाटा कर्व का ICE वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है.

TATA Curvv EV का डिजाइन

2023 ऑटो एक्सपो में टाटा कर्व को पहली बार दिखाया गया था। इसके बाद हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इसे शोकेस किया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक मॉडल साल 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि टाटा कर्व को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आगामी टाटा कर्व ईवी एक पूर्ण-चौड़ाई वाले एलईडी लाइट बार, एक स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप और मिश्र धातु पहियों के साथ भी आएगी। टाटा कर्व का मुकाबला आने वाली हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति सुजुकी ईवीएक्स से होगा।

TATA Curvv EV की रेंज

टाटा कर्व Acti.ev प्लेटफॉर्म पर कंपनी का दूसरा मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म पर टाटा पंच लॉन्च किया था। पावरट्रेन की बात करें तो आने वाली टाटा कर्व में हाई कैपेसिटी बैटरी पैक दिया जाएगा जो सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा का ड्राइविंग रेंज देगा।

TATA Curvv EV के अन्य फीचर्स

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सुरक्षा के लिए 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल-2 ADAS तकनीक, पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment