Tuesday, November 28, 2023
HomeStatesRajasthanजोधपुर (Jodhpur) में सेना के जवान के क्वार्टर में उसकी पत्नी और...

जोधपुर (Jodhpur) में सेना के जवान के क्वार्टर में उसकी पत्नी और बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jodhpur: जोधपुर में एक सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी अपने आधिकारिक क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं है. मामला रातानाड़ा (Ratanada) थाना क्षेत्र का है।

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Jodhpur: जोधपुर में एक सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी अपने आधिकारिक क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं है. मामला रातानाड़ा (Ratanada) थाना क्षेत्र का है। वहां सैन्य इलाके में महिला और उसकी बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति राम प्रसाद ने दावा किया कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की वजह से दोनों की मौत हुई। पुलिस ने राम प्रसाद को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता दुहान ने कहा कि महिला के रिश्तेदारों को जानकारी दी जा चुकी है। उनके जोधपुर पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर (Jodhpur) के रातानाड़ा (Ratanada) थाना क्षेत्र के सैन्य इलाके में महिला अपनी छोटी बेटी और पति के साथ रहती थी। महिला का पति सेना में कार्यरत है, जबकि महिला नेपाल की बताई जा रही है।

आज सुबह फैमिली क्वार्टर में महिला और उसकी बच्ची दोनों के शव जले हुए मिले। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है, कि यह हादसा है या हत्या।

राम प्रसाद के हाथों पर जले के निशान: पुलिस उपायुक्त

अमृता दुहान ने कहा, ‘रविवार तड़के पांच बजे हमें सूचना मिली कि आर्मी क्वार्टर में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। हम घटनास्थल पर गए और पाया कि बिस्तर पर महिला और उसकी बेटी के झुलसे हुए शव पड़े थे।’ उन्होंने कहा कि रामप्रसाद भी घर पर थे और उनके हाथों पर जलने के निशान थे।

सूत्रों के अनुसार रामप्रसाद ने दावा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके और मदद के लिए घर से बाहर आ गए।

पुलिस अधिकारी  मीनाक्षी ने बताया रातानाड़ा थाना क्षेत्र के सैन्य क्षेत्र के फैमिली क्वार्टर में आग से मां और बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला और उसकी बच्ची की मौत का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular