Rajasthan CHO Recruitment 2022: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संविदा भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पदों समेत सभी डिटेल्स

Rajasthan CHO Recruitment 2022: राज्य के युवा बेरोजगारों के लिए एक खुशखबरी आई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संविदा भर्ती 2022 (Rajasthan CHO Recruitment 2022) का विज्ञापन जारी कर दिया है. राज्यभर में कुल 3531 रिक्त पदों पर यह भर्ती परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी.

विज्ञप्ति के अनुसार, इस भर्ती के लिए 8 नवंबर से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकेंगे. कुल 3531 पदों में से 3071 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र से और 460 अनुसूचित क्षेत्र के लिए निकाले गए हैं. भर्ती प्रक्रिया में 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की उम्र तक योग्यताधारी आवेदन कर सकेंगे.

Rajasthan CHO Recruitment 2022 Notification: राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन (Rajasthan CHO Recruitment 2022) जारी हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीएचओ भर्ती में 3531 पद निकाले गए हैं, जोकि संविदा पर आयोजित होगी। भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

बता दें कि यह भर्ती पहले चिकित्सा विभाग के द्वारा करवाई जाती थी, लेकिन पेपर आउट होने जैसी समस्याओं और अन्य विवादों के कारण राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा करवाई जाएगी।

इसके साथ ही आप राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 की आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आधिकारिक नोटिफिकेशन, महत्वपूर्ण तिथियां नीचे देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सामुदायिक स्वास्थ्य या नर्स (जीएनएम या बीएससी) या आयुर्वेद चिकित्सक (बीएएमएस) के साथ-साथ राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में बीएससी होना चाहिए या बोर्ड ऑफ इंडिया मेडिकल राजस्थान में पंजीकृत होना चाहिए।

आयुसीमा

आवेदक उम्मीदवार जो राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन उम्मीदवारों की आयु 21-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Rajasthan CHO Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर rsmssb.rajasthan.gov.in जाएँ।
  2. इसके बाद रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के सामने अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म भरने के बाद, फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

बता दें कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारिक नोटिफिकेशन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर हैं। इसके अलावा इस Direct Link से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment