नागौर का ईनाणा गांव एक ही जाति ईनाणियां, नशामुक्ति सहित विभिन्न कुरीतियों पर वर्षों से बैन के चलते सुर्खियों में रहने वाला और अब सर्वाधिक पीटीआई देने वाला बन गया है। यहां शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) भर्ती-2022 परीक्षा का शुक्रवार को जारी हुए परिणाम में एक साथ 36 युवा पास हुए हैं। इस गांव में पहले से जिले सहित प्रदेश के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में 24 शारीरिक शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं। 11 सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
यहां बुजुर्ग युवाओं का ध्यान केवल खेल और पढ़ाई पर केंद्रित करना ही सिखाते हैं। गांव के 8 सेवानिवृत हो चुके पीटीआई से प्रेरणा लेकर यहां के युवाओं ने पीटीआई बनने का सपना देखा और अपनी मंजिल पाने में लगातार कामयाब भी हो रहे हैं। गांव के लाड़लों की इस उपलब्धि के पीछे यहां के बुजुर्गांे का बड़ा योगदान रहा है। उन्हांेने 25 बीघा में मैदान बनाकर दिया है, जहां रोजाना ‘ईनाणा के भविष्य’ को खेलकूद और शारीरिक अभ्यास करते देखा जा सकता है। इस गांव से अन्य सरकारी विभागों में भी बड़े स्तर पर युवा कार्यरत है जिसमें शिक्षा, सेना, पुलिस विभाग तक शामिल है। यहां के युवा राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं।
नव चयनित पीटीआई का पूरे ईनाणा गांव ने स्वागत किया
1. घनश्याम पुत्र भंवरूराम 2. कैलाश पुत्र पुखाराम, 3. प्रेम भाई पुत्र बालाराम, 4. शेखर पुत्र सीताराम, 5. धर्मेंद्र पुत्र सुखाराम, 6. राजू भाई पुत्र प्रहलाद, 7. सहदेव पुत्र आईदान, 8. दिनेश 9. रमेश पुत्र रामकिशोर, 10. जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, 11. छोटू पुत्र चंदाराम, 12. प्रकाश पुत्र दीयाराम, 13. जयसिंह पुत्र हरसुखराम, 14. यशपाल पुत्र गोविंदराम, 15. महावीर पुत्र बीजाराम, 16. सरोज पत्नी अशोक, 17. अंजू पत्नी सुभाष, 18. बबलू पुत्र जसबाबा, 19. दामोदर, 20. मनीषा, 21. बबीता पुत्री हड़मान, 22. श्रीपाल पुत्र नर्सिंगराम, 23. रमेश पुत्र पुखाराम, 24. किशन पुत्र भागीरथ, 25. महेंद्र जांगिड़ 26. राधे, 27. श्रीराम, 28. प्रहलाद पुत्र पदमाराम, 29. सतपाल पुत्र मांगीलाल, 30. दिनेश पुत्र हरिराम, 31. विनोद 32. कंचन पुत्री सीताराम, 33. सीमा पुत्री रामाकिशन, 34. सरिता पुत्री रामसिंह, 35. गणेश व 36. विजेंद्र।