Tuesday, November 28, 2023
HomePolitical Newsटोंक: निवाई विधानसभा में 10 सितंबर को प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी सभा...

टोंक: निवाई विधानसभा में 10 सितंबर को प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी सभा की शुरुआत

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Rajasthan Chunav 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भीलवाड़ा दौरे के बाद अब दस सितंबर को प्रियंका गांधी राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा में जनसभा करेंगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। राजस्थान चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियां भी अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई हैं। राजस्थान में चुनाव प्रचार का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के नेता जोर आजमाइश में लगे हैं।

  • खबरे पाने के लिए Google News पर फॉलो करे
  • अन्य राजनितिक खबरे देखने के लिए Click करे

कांग्रेस पार्टी में राजस्थान में टिकट किसे मिले इसके लिए कई चरणों में मंथन चल रहा है। चुनाव के लिए नेताओं के दौरे भी लगाता बढ़ते जा रहे हैं। पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में जनसभा की और अब दस सितंबर को प्रियंका गांधी राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा में जनसभा करने आ रहीं हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दस सितंबर से सचिन पायलट के गढ़ यानी टोंक विधानसभा सीट से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगी। साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

दलित कोर वोट बैंक को साधने के प्रयास 

ऐसे में प्रियंका गांधी का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निवाई विधानसभा में दौरा बता रहा है कि पार्टी सबसे पहले अपने दलित कोर वोट बैंक को साधने के प्रयास में है। साथ ही अपनी जीती हुई सीटों को और मजबूत करना चाहती है। वैसे भी सचिन पायलट को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। अब 10 सितंबर को होने वाली प्रियंका गांधी की रैली में होस्ट की भूमिका में दिखेंगे। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल किया जा रहा है। लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। बता दें कि सूबे में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही कांग्रेस एक्शन में आ गई है।

निवाई सीट पर प्रियंका गांधी का दौरा टोंक और जयपुर की विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालेगा

निवाई सीट पर प्रियंका का दौरा टोंक और जयपुर की विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालेगा। 2018 में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। टोंक जिले में टोंक, देवली उनियारा, निवाई और मालपुरा चार विधानसभा सीटें आती हैं। कांग्रेस पार्टी का इस समय मालपुरा को छोड़कर बाकी तीनों सीटों पर कब्जा है। साथ ही प्रियंका गांधी का ये दौरा अब सीधे तौर दस जिलों पर असर डालने वाल है। कारण ये कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार नए जिले भी बना दिए हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी जनता से इन नए 6 जिलों का बखान जरूर करेंगी।

Mahendra
Mahendra
Mahendra is Indian journalist. currently the editor-in-chief of the Jat Gazette newspaper.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular