मेड़ता: शहर में सोमवार को डांगोलाई नाडी ओरण क्षेत्र में एक भ्रूण मिला जो करीब 2 दिन पुराना है। 6 से 7 महीने का विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को श्वानों ने बुरी तरह से नोच भी दिया था।
पुलिस की ओर से भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए मेड़ता मोर्चरी में रखवाया गया और देर शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी। एडवोकेट अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि सोमवार को डांगोलाई सरोवर के पास एक मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को भ्रूण पड़ा दिखा, जिससे श्वान नोंच रहे थे।
ऐसे में लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि यह कोई 6 से 7 महीने का भ्रूण था, जिसे श्वानों ने बुरी तरह से नोच दिया था। तुरंत स्थानीय लोगों ने मेड़ता पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को मेड़ता सिटी (Merta City) के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।
मेडिकल टीम की ओर से पोस्टमार्टम किया। दरअसल भ्रूण बालिका का है इसके बारे में पीएम रिपोर्ट के बाद जानकारी मिली कि भ्रूण बालिका का है, पोस्टमार्टम होने के बाद नगरपालिका कार्मिकों ने विधिवत अंतिम संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही एकबारगी शहर में चर्चा का विषय बन गया। फिर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।