Friday, December 1, 2023
HomeLocal Newsपाली के खैरवा में अवैध पिस्टल के साथ व्यापारी गिरफ्तार 15 हजार...

पाली के खैरवा में अवैध पिस्टल के साथ व्यापारी गिरफ्तार 15 हजार में खरीदी थी पिस्टल

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पाली : सदर थाना SHO जसंवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वडेरवास हाल खैरवा (khairava) निवासी 44 साल के मोहनलाल पुत्र शिवलाल माली को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसने खैरवा निवासी खैरवा (khairava) (सदर थाना) बलवीर सिंह पुत्र जयसिंह राजपुरोहित से 15 हजार रुपए में खरीदी है। बूसी गांव में पुलिस पर हमला कर फरार होने के आरोपियों की मदद करने के मामले में बलवीरसिंह फिलहाल जेल में है। जिसे सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाएगी। रिमांड के दौरान आरोपी बलवीर सिंह से पूछताछ की जाएगी। यह पिस्टल वह कहां से खरीदकर लाया और अभी तक जिले में कहां-कहां उसने अवैध हथियार बेचे।

2 दिसम्बर को बूसी गांव में पुलिस पर हमला कर पिस्टल की नोंक पर हिस्ट्रीशीटर आजाद सिंह अपने साथी दौलाराम सीरवी को छुड़ाकर ले गया था। मामले में दोनों आरोपियों को छुपने में मदद करने में गुड़ा एंदला थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें खैरवा (सदर थाना) बलवीर सिंह पुत्र जयसिंह राजपुरोहित भी शामिल है। इसी ने खैरवा में कपड़े की शॉप मालिक मोहनलाल माली को अवैध पिस्टल 15 हजार में बेची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular