Wednesday, December 6, 2023
HomeCrime Newsनागौर जिले के मकराना उपखंड में पड़ोसी युवक ने पांच वर्षीय मासूम...

नागौर जिले के मकराना उपखंड में पड़ोसी युवक ने पांच वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म

Whatsapp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नागौर जिले के मकराना उपखंड में 30 साल के पड़ोसी युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जिस दौरान वारदात को अंजाम दिया उस समय उसके माता-पिता खेत पर गए थे, घर पर सिर्फ उसके बच्चे थे। बड़ी बहन पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची तो उसने आरोपी युवक को गलत काम करते देख लिया। जिसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में केस दर्ज कराया।

मकराना थाना अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी 5 साल की बेटी से 30 वर्षीय आरोपी दिलीप उर्फ दलिया पुत्र रामचंद्र ढोली ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने कहा कि घटना के दौरान वह और उसका पति खेत पर गए थे। उसकी एक 10 व 5 साल की बेटी और 3 वर्षीय बेटा घर में पर अकेले थे।

इस दौरान आरोपी दिलीप उसके घर आया। उसने बड़ी बेटी के कहा कि तुम्हारी मां ने तुम्हें खेत पर बुलाया है। पीड़िता की बड़ी बहन अपने भाई को लेकर खेत पर चली गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने पांच साल की बेटी के साथ घर में दुष्कर्क किया। पीड़िता की रोने की आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन घर वापस लौटी तो आरोपी युवक उसके साथ गलत का कर रहा था।

उसकी बड़ी को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। दुष्कर्म के कारण पीड़िता की हालत गंभीर थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जिसके बाद बड़ी बहन ने फोन कर माता-पिता को सूचना दी। घर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और मकराना थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular